मयूर सैनी की रिपोर्ट

हरिद्वार – कोरोना काल मे नियमों को ताक पर रखकर कोरोना के मरीजों का इलाज करने वाले एक निजी अस्पताल संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में हरिद्वार सीएमओ की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है। गिरफ्तार आरोपी का मेडिकल कराकर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

गौरतलब है कि हरिद्वार जिले में कई प्राइवेट अस्पताल, नियमों के खिलाफ कोरोना के मरीजों का इलाज कर रहे है और मजबूरी का फायदा उठाकर धन उगाही कर रहे है। दो दिन पूर्व शिकायत मिलने पर हरिद्वार के सराय रोड़ स्थित नूतन ओजस अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की टीम ने छापेमारी कर अस्पताल को सीज कर दिया था। हरिद्वार के जिलाधिकारी सी रविशंकर ने सीएमओ एस.के झा को इस मामले की जाँच सौंपी थी। जाँच में अनियमितता पाए जाने पर सीएमओ ने आरोपी अस्पताल संचालक के खिलाफ ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार शाम पुलिस ने आरोपी दीपक अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया। हरिद्वार सीओ सिटी अभय सिंह का कहना है कि कोरोना काल मे कई लोग दवाओं, ऑक्सीजन सिलेंडर और फ्लोमिटर की काला बाजारी कर रहे है, ऐसे लोगो के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और आगे भी इस तरह की शिकायत मिलने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *