हरिद्वार- समाज सेवा का भाव अगर आपके मन में है तो आप समाज के लिए सकारात्मक करने का प्रयास करते रहते हैं। ऐसी ही कुछ कोशिश लिए समाजसेवी कमल खड़का भी नजर आते है। सोमवार की शाम गंगा आरती में शामिल हुए नेत्रहीन परिवार जब खाने की तलाश में था तो कमल खड़का ने उनके लिए भोजन उपलब्ध किया। आंखों से ना देख पाने की वजह से यह लोग बमुश्किल घाट पर खाने की दुकान का पता कर रहे थे। इसी बीच इस परिवार की मुलाकात समाजसेवी कमल खड़का से हुई।

गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल खड़का ने ना केवल इन लोगों की मदद की बल्कि भविष्य में किसी भी तरह के सहयोग का भी इन्हें आश्वासन दिया। कमल खड़का ने बताया कि पिछले कई सालों से समाजसेवा का कार्य कर रहे हैं जनकल्याण व धर्मार्थ के कार्य करने से मन में अलग प्रकार का सकून मिलता है। शाम आरती के समय कुछ नेत्रहीन लोग चाय व खाने का पता कर रहे थे तो उनकी नजर उन परिवार वालो पर पड़ी जो आँखों से देख नही पा रहे। फिर उन्होंने उन सभी लोगो को खाना भी खिलाया व चाय पिलाई कमल खड़का ने कहा कि नेत्रहीन लोगो की सेवा व निरन्तर करते हैं।
समाज के प्रति ऐसे लोगों की मदद सभी लोगो को करनी चाहिए जिससे आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेणना मिलेगी।
