हरिद्वार – हथियार के साथ सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करने वालों से हरिद्वार पुलिस सख्ती से निपट रही है। सोशल मीडिया पर बंदूकों के साथ फोटो और वीडियो डालने वाले कई लोग जेल की हवा खा चुके हैं। बहादराबाद थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति को भी अवैध तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर फोटो डालना भारी पड़ा। फोटो का संज्ञान लेकर हरिद्वार के एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ बहादराबाद थाने में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही आरोपी के कब्जे से पुलिस ने अवैध तमंचा भी बरामद किया है। एसपी क्राइम रेखा यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

