हरिद्वार – हरिद्वार के तीर्थ पुरोहितों द्वारा संचालित श्री माँ गंगा जी की रसोई 10 वें दिन भी जारी रही। गुरुवार को भी तीर्थ यात्रियों को पुरोहितों की गद्दीयों से पंतदीप पार्किंग से व हरिद्वार रेलवे स्टेशन यात्रियों व जरूरतमंदों को भोजन बांटा गया। हरिद्वार की ज्योतिषाचार्य व समाजसेविका सपना श्री ने भी हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर पहुँच कर यात्रियों को भोजन वितरण करने में सहयोग किया। तीर्थ पुरोहित सौरभ सिखौला ने कहा कि जब तक कोरोना काल जारी रहेगा तब तक श्री मां गंगा जी की रसोई में बनाया गया भोजन प्रसाद के रूप में जरूरतमंदों को वितरित किया जाएगा।

श्री माँ गंगा जी की रसोई में विशेष सहयोगी के रूप में आशीष गौतम (बबलू), सतीश जगता, महेश तुबडिया, अशोक तुमबडिया, अमर आत्रेय (सीटू), श प्रदीप निगारे, सुरेन्द्र झा, मोहित गोस्वामी, सिद्धार्थ त्रिपाठी, अंकुर पालीवाल, प्रथम कीर्तिपाल, अनिल कौशिक, सेवा राम मिश्रा, उमा शंकर वशिष्ठ, सचिन कौशिक, विजय प्रधान, कृष्णा कौशिक, वासु कौशिक, आदि तीर्थ पुरोहितों का सहयोग रहा।


