हरिद्वार – प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेज़ी से फैल रहा है। मौत के आड़के भी डरा रहे हैं हैं। ऐसे में कोरोना की जंग जीतकर स्वस्थ्य हुए उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश महामंत्री सुनील अरोड़ा कोरोना संक्रमितों की सेवा में चैबीस घंटे जुटे हुए हैं। संक्रमित परिवार के लोगों को हर संभव मदद कर रहे हैं।

कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता काफी पर रहे है, यही वजह से की हर जरूरतमंद को सुनील अरोड़ा ऑक्सी्जन सिलेंडर उपलब्ध कराकर मानव सेवा का संदेश समाज को दे रहे हैं।

सुनील अरोड़ा ने कहा कि कोरोना संक्रमण से पीड़ित मरीजों की सेवा व जरूरतों को पूरा करके संक्रमितों मरीज़ों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि लोगों को आपसी समन्वय स्थापित कर कोरोना की इस जंग में अपनी सहभागिता निभानी होगी।

सुनील अरोड़ा ने पुलिस प्रशासन से भी मांग की कि ऑक्सी्जन की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए प्रभावी रूप से कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।

वहीं सुनील अरोड़ा ने कोरोना से ठीक हुए मरीज़ों से भी अपील की है कि वह लोग भी कोरोना संक्रमितों की मदद के लिए आगे आएं और प्लाज़्मा ज्यादा से ज्यादा दान दें ताकि लोगों की ज़िंदगियां बचाई जा सके। सुनील अरोड़ा कोरोना संक्रमण की शुरुआत से ही आम लोगों की मदद के लिए संसाधन जुटाना हो या गरीब बेसराहा लोगों को भोजन उपलब्ध कराना हो, वह और उनकी टीम दिन रात मानवता के मिशाल के रूप में काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *