हरिद्वार – प्रान्तीय उद्योग व्यापार मण्डल से जुड़े व्यापारियों ने सरकार के खिलाफ डमरू बजाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला महामंत्री संजय त्रिवाल ने कहा कि रोज गड्ढा खोदकर पानी पीने वाले व्यापारी की स्थिति बहुत खराब हो चुकी है। पिछले 2 साल त्रस्त हैं हरिद्वार का ही नहीं पुरे उत्तराखण्ड का व्यापार चौपट हो गया हैं। लॉकडाउन की मार से व्यापारी सड़क पर आ गया हैं। हरिद्वार एक ऐसा शहर हैं जो सिर्फ यात्रियों पर ही निर्भर रहता हैं। यात्री न होने से सब सुनसान है। बिजली के बिल, टैक्स और बच्चों की फीस आदि भरने के बावजूद सरकार कोई मदद नही कर रही है। उन्होंने माँग की सरकार से सभी तरह की बिल माफ और व्यापारियों को राहत पैकेज देने की मांग की है। श्री गुरू गोरक्षनाथ व्यापार महामंत्री अतुल चौहान ने कहा कि व्यापारी हर तरह से सरकार की मदद करता है। चाहे वह टैक्स के रूप में हो बिजली का बिल हो पानी का बिल। लेकिन अब आर्थिक संकट खड़ा हो जाने पर सरकार ही व्यापारियों की मदद नहीं कर रही है।

विरोध प्रदर्शन के दौरान अमन शर्मा, मधुसूदन शर्मा, आयुष पाराशर, सागर सक्सेना, अजत रावल, सुनील कुमार, सुरेश शाह, सूरज कुमार आशिष रावत, सुभम अग्रवाल, बिट्टू सांई, संजीव सक्सेना, संदीप कुमार आदि व्यापारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *