हरिद्वार – 30 दिसंबर की रात्रि में पंजाब नेशनल बैंक धनपुरा के बाहर लगे एटीएम में कुछ अज्ञात चोरों द्वारा तोड़फोड़ कर एटीएम में रखी बैटरी चोरी करने के सम्बन्ध में थाना पथरी पर मु0अ0सं0 726 /22 धारा 380 आईपीसी व कांता एनक्लेव फेरूपुर स्थित घर से गैस सिलेंडर चोरी होने सम्बन्धित प्रकरण में मु0अ0सं0 727/22 धारा 380 आईपीसी पंजीकृत किया गया था।

अभियुक्तों की तलाश व माल की बरामदगी हेतु गठित पुलिस टीम ने 12 घंटे में चोरी का खुलासा करते हुए 31 दिसंबर को मुखबिर की सूचना पर पंचायती घर धनपुरा में दबिश देकर चोरी हुए माल के साथ 02 अभियुक्तों को दबोचा गया। अभियुक्तों के कब्जे से 06 EXIDE POWER SAFE की बैटरी, 01 गैस सिलेंडर व चोरी करने में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई।

पुलिस टीम का विवरण –
1- उप निरीक्षक बिरेंद्र सिंह नेगी
2- कांस्टेबल 759 सुरेश
3- कांस्टेबल 1156 आदेश चौहान
4- कांस्टेबल 900 बलदेव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *