ब्यूरो नैनीताल

हल्द्वानी (नैनीताल) – हल्द्वानी के वनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे की भूमि पर किये गए अतिक्रमण के सीमांकन का सर्वे किया गया। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद भारी फोर्स के साथ अतिक्रमण हटाने की प्रथम कार्रवाई को अंजाम दिया गया। उधर रेलवे के अतिक्रमण क्षेत्र में रह रहे सकड़ों लोगों ने बनभूलपुरा थाने के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर विस्थापित करने की मांग की।

वहीं प्रशासन ने भारी फोर्स के साथ रेलवे की भूमि पर किए गए पिलर बंदी का सर्वे किया, वनभूलपुरा क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है, इसके अलावा रेलवे स्टेशन में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। एडीएम अशोक जोशी का कहना है कि हाईकोर्ट के निर्देश के बाद रेलवे की भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई है जिसमें सीमांकन के साथ ही अगले एक-दो दिनों में मुनादी और नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और उसके एक हफ्ते बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।

वही कानून व्यवस्था का पालन हो इसके लिए एसपी क्राइम डॉ जगदीश चंद्र ने बताया कि सभी जगह भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है, इसके अलावा अतिक्रमण हटाने के दौरान ड्रोन और वीडियो कैमरे से भी पूरी निगरानी की जाएगी, पुलिस और प्रशासन की कोशिश है कि शांतिपूर्ण तरीके से अतिक्रमण हटाया जाए, लोगों से भी शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है।

गौरतलब है कि नैनीताल हाईकोर्ट ने रेलवे की अतिक्रमण की गई भूमि को खाली कराने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *