मयूर सैनी/सचिन कुमार

हरिद्वार – हरिद्वार की बहादराबाद थाना पुलिस ने स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी को देखते हुए नो पार्किंग जोन में खड़े हुए 30 वाहनों का चालान किया है। BHEL तिराहे से लेकर ख्याति ढाबे के बीच पुलिसकर्मियों ने अभियान चलाया। इस दौरान पाया गया कि बड़ी संख्या में नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े है। जिसके कारण स्कूल टाइम पर स्कूल की बसों और स्कूल के बच्चों के आने जाने में परेशानी होती थी। शिकायत का संज्ञान लेते ही पुलिस ने सड़क किनारे नो पार्किंग जोन में खड़े कुल 30 वाहनों का नो पार्किंग में चालान किया गया। साथ ही भविष्य में वाहनों को निर्धारित पार्किंग में खड़े करने की हिदायत दी गई।

बहादराबाद थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि बीएचईएल के पास नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े होने की शिकायत प्राप्त हुई थी जिसके कारण बच्चों को भी स्कूल आने जाने में परेशानी हो रही थी। इसी के परिपेक्ष में अभियान चलाकर नो पार्किंग में खड़े वाहनों का चालान किया गया, साथ ही वाहन चालकों को हिदायत दी गई कि आगे यदि इस तरह से वाहन खड़े किए गए तो इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *