कलियर (हरिद्वार) – मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025” को सफल बनाने के लिए एसएसपी अजय सिंह द्वारा दिए गए विभिन्न निर्देशों पर काम कर रही हरिद्वार पुलिस ने मोटरसाइकिल के माध्यम से स्मैक की तस्करी कर रहे युवक को दबोचा।
3 जून को थाना कलियर और A.D.T.F. टीम की संयुक्त छापेमारी के दौरान तस्कर को नई बस्ती धनोरी रोड पिरान कलियर से दबोचते हुए कब्जे से 6.30 ग्राम स्मेक बरामद की गई। अभियुक्त के खिलाफ थाना कलियर पर धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
पुलिस टीम –
- उप निरीक्षक प्रदीप राठौर (प्रभारी चौकी धनोरी)
- मुख्य आरक्षी अलियास अली
- मुख्य आरक्षी कुमार ATDF
- आरक्षी जितेंद्र सिंह

