ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल
हल्द्वानी (नैनीताल) – कोरोना कर्फ़्यू के दौरान भी शराब तस्कर बेखौफ होकर तस्करी कर रहे है। हल्द्वानी के मुखानी चौराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार से 12 पेटी अवैध शराब बरामद की है, शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार पर पुलिस का स्टीकर लगा था, साथ ही पुलिस ने तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है, कार में लगे पुलिस के स्टीकर की जांच भी की जा रही है कि यह स्टिकर इस कार में कैसे लगाया गया और इन तस्करों के तार कहां-कहां जुड़े हुए हैं।


