ब्यूरो नैनीताल
हल्द्वानी – हल्द्वानी में पुलिस कर्मी की पत्नी की हत्या के मामले का पुलिस
ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बाजपुर कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मी शंकर बिष्ट की पत्नी ममता बिष्ट के हत्या के मामले में किच्छा के रहने वाले अशरफ उर्फ भूरा को गिरफ्तार किया है। तीन नवंबर को मुखानी थाना क्षेत्र के कालिका कॉलोनी में रहने वाले पुलिसकर्मी की पत्नी की अशरफ उर्फ भूरा नाम के व्यक्ति ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी, जिसके बाद वह फरार हो गया था, मामले का खुलासा जल्द से जल्द करने को लेकर पुलिस के ऊपर काफी दबाव था।
एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट के निर्देश पर पुलिस और एसओजी की कई सारी टीमें इस पूरे मामले की जांच में जुट गई थी, डीआईजी निलेश आनंद भरणे ने आज पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अशरफ उर्फ भूरा ने शंकर बिष्ट के घर में पहले वेल्डिंग का काम कर चुका है। इसलिए लूट की योजना बनाकर तीन नवंबर की सुबह 11:30 बजे वह घर में घुस गया। हत्यारे अशरफ उर्फ भूरा ने ममता बिष्ट की हत्या की और घर में रखे सोने के आभूषण चोरी किए, जिसके बाद वह फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

