मयूर सैनी की रिपोर्ट
देहरादून – उत्तराखंड में साल 2001-02 में भर्ती हुए पुलिस कांस्टेबलों का ग्रेड पे इसी साल बढ़ कर 46 सौ होना है लेकिन नियमावली में हुए परिवर्तन के चलते ये जवान इस ग्रेड पे से अभी तक वंचित हैं। पुलिस कांस्टेबलों को 2800 ग्रेड पे ही मिल रहा है। जिससे नाराज चल रहे जवानों ने सांकेतिक विरोध किया। उत्तराखंड डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि का अभी मामला शासन स्तर पर पेंडिंग है। उन्होंने कहा कि अभी पूर्ण रूप से ग्रेड पे बढ़ाने पर सहमती नहीं बन पायी है। डीजीपी ने पुलिसकर्मियों की मांग को जायज़ बताया है और कहा कि वह सरकार से बात कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि सरकार ने एक कमिटी भी बनाई है। वहीं पुलिसकर्मी सरकार की स्वकृति के इंतज़ार में है।

