हरिद्वार, 19 अगस्त – कुंभ मेला 2027 की तैयारी के अंतर्गत हरिद्वार शहर को भव्य रूप दिया जा रहा है। इसके तहत हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की ओर से शहर के कई अंडर ब्रिज, दीवारों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर धार्मिक चिन्हों की पेंटिंग कराई जा रही है। कुंभ मेला की थीम पर की जा रही है पेंटिंग शहर के सौंदर्य को बढ़ा रही है। इन पेंटिंगों में साधु संतों, धार्मिक चिन्हों और वेद मंत्रों की आकृतियां उकेरी गई हैं।

मेला अधिकारी सोनिका का कहना है कि शहर के सौंदर्यकरण के लिए कुंभ थीम पर की जा रही पेंटिंग के लिए कई स्थानों को चिन्हित किया गया है। पेंटिंग का काम शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा भी कुंभ मेले से पहले सौंदर्य करण के लिए कई स्तरों पर कार्य कराए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *