हरिद्वार – जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में मंगलवार को ब्लाक सभागार ब्लाॅक तहसील भगवानपुर परिसर में आमजन की समस्याओं के निराकरण हेतु ’’तहसील दिवस’’ का आयोजन किया गया। ’’तहसील दिवस’’ में कुल 40 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 16 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा शेष अनुरोध पत्रों को प्रकरण के निस्तारण में लगने वाले समय के अनुसार संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारित करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने पूर्व तहसील दिवस में आई हुई समस्याओं के निस्तारण के सम्बन्ध में भी सम्बन्धित अधिकारियों से जानकारी ली। तहसील दिवस में आज प्राप्त होने वाली शिकायतों में राजस्व, विद्युत, पानी, पुलिस, जमीन की पैमाइश, पानी की निकासी आदि से सम्बन्धित प्रकरण प्राप्त हुये।

इस अवसर पर विधायक भगवानपुर ममता राकेश, मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष कुमार मिश्रा, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ0 योगेश शर्मा, पर्यटन अधिकारी सुरेश सिंह यादव, जिला खाद्यपूर्ति अधिकारी मुकेश कुमार, डीपीओ अविनाश भैदौरिया, जिला उद्यान अधिकारी ओम प्रकाश, बीडीओ भगवानपुर जयन्त भारद्वाज, तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी, युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी मुकेश कुमार भट्ट, लोक निर्माण, विद्युत, नलकूप निगम, चकबन्दी विभाग, पुलिस विभाग सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

