ब्यूरो नैनीताल
हल्द्वानी (नैनीताल) – हल्द्वानी बीजेपी कार्यालय में प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। वही मीडिया द्वारा एमसीडी चुनाव और हिमाचल चुनाव में भाजपा की हार पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि एमसीडी चुनाव में भाजपा ने अपना वोट परसेंटेज बरकरार रखने में कामयाब हुई।

