हरिद्वार – मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भाजपा महा जनसंपर्क अभियान चला रही है। जिसके तहत पार्टी के बड़े नेता 300 लोकसभा क्षेत्रों में जाकर प्रेस कॉन्फ्रेंस और अन्य कार्यक्रमों के जरिए सरकार की 9 साल की उपलब्धियां बता रहे हैं। इसी के तहत उत्तराखंड के प्रभारी बनाए गए गुजरात के पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के साथ हरिद्वार में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियां गिनाई।
उन्होंने कहा कि पिछले 9 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में अभूतपूर्व विकास हुआ है। वहीं वैश्विक स्तर पर भी भारत का रुतबा बढ़ा। मौजूदा समय में प्रधानमंत्री मोदी की गिनती दुनिया के शीर्ष नेताओं में होती है जो हर भारतीय का सम्मान है। साथ ही नितिन पटेल ने कहा कि विपक्षी पार्टियों का एकजुट होना उनकी मजबूरी है। मोदी जी जैसी शख्सियत और भाजपा जैसे मजबूत संगठन के सामने दो-चार पार्टियां मिलकर चुनाव नहीं लड़ सकती। इसलिए पूरा विपक्ष एकजुट हो रहा है।

