ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल
हल्द्वानी (नैनीताल) – कुमाऊं मंडल में सबसे ज्यादा कैदियों की संख्या वाली हल्द्वानी जेल में नवनियुक्त जेल अधीक्षक सतीश सुखीजा ने बताया की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए जेल के अंदर स्वच्छता के साथ ही पेयजल और शौचालय व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम शुरू होने जा रहा है। इसके अलावा जेल की कैंटीन में मिलने वाले मैनुअल कूपन की जगह कैशलेस कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे, उन्होंने बताया की जेल की कैंटीन में नगद कूपन के माध्यम से कैदियों को मनपसंद भोजन मिलता है जिसको लेकर कई बार शिकायत मिलती थी ऐसे में जेल के कैंटीन के लिए कैशलेस स्मार्ट कार्ड तैयार किये जा रहे हैं जिसके माध्यम से कैदी अपना मनपसंद भोजन ले सकेंगे। उन्होंने बताया की स्मार्ट कार्ड तैयार होने के बाद कैदी को भोजन के लिए नगद पैसा नहीं देना होगा, कैदी के स्मार्ट खाते में परिजन पैसा ट्रांसफर कर देंगे जिसके माध्यम से कैदियों को कैशलेस कूपन उपलब्ध हो जाएगा और वह अपना मनपसंद भोजन खा सकेंगे।
सतीश सुखीजा, जेल अधीक्षक
साथ ही कैदियों को जेल में ट्रेड के माध्यम से रोजगार भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे कैदी ट्रेड के माध्यम से हुनर सीख सकेंगे. जिससे उनको रोजगार के साथ ही जेल से छूटने के बाद वह कोई रोजगार अपना सकेंगे, अभी तक हल्द्वानी जेल में कोई ट्रेड नहीं था जो जल्द ही शुरू होने जा रहे है, जिससे कैदी रोजगार के साथ ही हुनर भी सीख सकेंगे।

