हरिद्वार ब्यूरो रिपोर्ट

हरिद्वार – हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में हुए शराब कांड के बाद फूलगढ़ और शिवगढ़ गांव में आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में हरिद्वार से सांसद रमेश पोखरियाल निशंक पीड़ित परिवार वालों से मिलने पहुंचे।

इस दौरान प्रीतम सिंह ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। मीडिया से बात करते हुए प्रीतम सिंह ने सरकार और प्रशासन को असंवेदनहीन बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार को मृतकों के परिजनों को मुआवजा देना चाहिए और जिन लोगों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है उनका खर्चा भी उठाना चाहिए।

वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री निशंक ने इन दोनो गांवो में पीड़ित परिवार से मिले। सांसद निशंक ने मृतकों के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

निशंक ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि ऐसे मौकों पर कांग्रेस को राजनीति नहीं करनी चाहिए बल्कि गंभीरता दिखाते हुए पीड़ितों की मदद करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *