मयूर सैनी/सचिन कुमार

हरिद्वार – हरिद्वार में प्रॉपर्टी कारोबारी अमरदीप चौधरी की कल देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर में हमलावरों ने उसे गोली मार दी। इस दौरान अमरदीप के भाई को भी गोली लगी। प्रथम दृष्टया हत्या का कारण प्रॉपर्टी और पैसों को लेकर विवाद बताया जा रहा है। हत्या की खबर से शहर में सनसनी मची हुई है।

बताया जा रहा है की अमरदीप चौधरी भाजयुमो का जिला उपाध्यक्ष भी रह चुका है और वर्तमान में वकालत कर रहा था। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार का कहना है की हमलावरों की तलाश की जा रही है जल्द उन्हे पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *