हरिद्वार – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म किए जाने के बाद कांग्रेसी नेताओं में इसको लेकर आक्रोश है। हरिद्वार में चंद्राचार्य चौक पर इकट्ठा हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला भी जलाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की मोदी सरकार विपक्षी नेताओं के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है। कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। और अब सड़कों पर आकर जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा।
इस अवसर पर ज्वालापुर से कांग्रेस विधायक रवि बहादुर, जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, पूर्व राज्यमंत्री संजय पालीवाल, वरिष्ठ नेता सतपाल ब्रह्मचारी, महिला कांग्रेस विमला पांडे, राजवीर चौहान, अशोक शर्मा, विभास मिश्रा समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


