दिल्ली – देश मे कोरोना के बढ़ते संक्रमण के असर साफ देखा जा सकता है। कई राज्यों में कोरोना कर्फ्यू और लॉक डाउन का निर्णय लिया गया है। ताकि संक्रमण को रोका जा सके। गौरतलब है कि देश मे पिछले 24 घंटों में 4 लाख 12 हज़ार से ज्यादा संक्रमित सामने आए हैं, 3980 लोग कोरोना से जंग हार गए हैं।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण और यात्रियों की कम संख्या के मद्देनजर रेलवे ने भी बड़ा फैसला लिया है। लंबी दूरी की 29 ट्रेनों के संचालन को फिलहाल रद्द कर दिया गया है। उन ट्रेनों में मुख्य रूप से –
नई दिल्ली – अमृतसर शताब्दी
नई दिल्ली – देहरादून शताब्दी
पुणे – निज़ामुद्दीन तुरन्तो
कोटा देहरादून स्पेशल
नई दिल्ली – हबीबगंज शताब्दी
नई दिल्ली – कालका शताब्दी
नई दिल्ली – चंडीगढ़ शताब्दी
हावड़ा – रांची स्पेशल एक्सप्रेस
हावड़ा – आजिमगंज स्पेशल एक्सप्रेस
हावड़ा – रामपुरहाट एक्सप्रेस
कोलकाता – लालगोला एक्सप्रेस
समेत कुल 29 ट्रेनों के संचालन को रोका गया है।

