सचिन कुमार

हरिद्वार – उत्तर भारत के कई राज्यों में हुई मूसलाधार बारिश से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। हरिद्वार जनपद में भी कहीं कहीं ग्रामीण इलाकों में किसानों की गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई है। खेतों में बारिश का पानी भर गया है। किसानों को डर सता रहा है की यदि और आगे भी बारिश जारी रही तो उनकी बाकी बची फसलें भी खराब हो जाएंगी।

किसानों ने बताया कि बीती रातभर हुई बारिश और ओलावृष्टि से खेतो में पानी भर गया है और गेंहू की तैयार फसल खेतों में गिर गई है। फसल गिरने से अब उत्पादन में कमी तो होगा ही बल्कि गेहूं की गुणवत्ता पर भी असर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *