ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल
हल्द्वानी – हल्द्वानी में बारिश का कहर लगातार जारी है, नदी-नाले पूरी तरह से
उफान पर हैं, वही फतेहपुर क्षेत्र में एक युवक के बरसाती नाले में बहने
का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, युवक नाले को पार कर दूसरी तरफ को जा रहा था, कि इसी बीच पानी के तेज बहाव युवक को अपने साथ बहाकर ले गया। आप वीडियो में देख सकते हैं, किस तरह से युवक पानी के तेज बहाव में बहता हुआ जा रहा है, वहीं सूचना मिलने पर प्रशासन पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है।
ऐसी जगहों पर सावधानी बहुत जरूरी है। सावधान रहें सुरक्षित रहें

