हरिद्वार, 26 सितम्बर –
उत्तराखण्ड शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आज विकास खंड रुड़की में नगर निगम सभागार में सेवा संकल्प अभियान के तहत “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बहुद्देशीय शिविर कार्यक्रम का आयोजन राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

शिविर में उपस्थित क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने कहा कि ऐसे बहुद्देशीय शिविरों के माध्यम से लोगों को विभिन्न विभागों की सेवाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध हो रही हैं, जिससे समय और संसाधनों दोनों की बचत हो रही है। उन्होंने अधिकारियों से निर्देश दिए कि सभी प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। कल्पना सैनी ने नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों में पहुँचकर सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएँ और अन्य पात्र लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

इस दौरान राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने निरीक्षण करते हुए विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर नागरिकों को योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों के आवेदन प्राप्त किए गए। शिविर में 2,348 नागरिकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान कुल 09 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 04 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। साथ ही विभिन्न प्रकार के प्रमाण-पत्रों एवं अन्य सेवाओं के लिए 203 आवेदन प्राप्त हुए तथा 426 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष अजीत चौधरी, मेयर नगर निगम रुड़की अनीता अग्रवाल, राज्यमंत्री आदेश सैनी, राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी, राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति, राज्यमंत्री दिनेश कौशिक, ब्लॉक प्रमुख लुबना राव,भाजपा नेता सुशील त्यागी, मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सैनी, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अनीस गौड, अध्यक्ष नगर पंचायत मनोज सैनी, विनय शर्मा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ, खंड विकास अधिकारी सुमन कुटियाल सहित संबंधित अधिकारी, जनप्रतिधि एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *