हरिद्वार – हरिद्वार के कनखल स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल में 12 फरवरी को निशुल्क सुपर स्पेशलिटी स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा लोगो का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया जाएगा। सुबह नौ बजे से 12 बजे तक मेले का आयोजन होगा।

मेले में एम्स अस्पताल के विभागाध्यक्ष, प्रोफेसर और विद्वान चिकित्सक मौजूद रहेंगे। रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल के सचिव स्वामी विश्वेशानंद और स्वामी दयाधिपानंद ने सभी लोगों से स्वास्थय मेले में आकर अपना निशुल्क टेस्ट कराने की अपील की है। उन्होंने लोगों से निवेदन किया है कि यदि किसी के आस-पास कोई भी ऐसा मरीज है जो एम्स ऋषिकेश से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों से निशुल्क चिकित्सा परामर्श लेना चाहता है तो वह मरीज रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम द्वारा लगाए जा रहे सुपर स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं।
