नोएडा। भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर में मोर्चो के लिये नाम तय हुये हैं। इसी कड़ी में युवा मोर्चा की जिम्मेदारी के लिये गढी चौखण्ड़ी के रहने वाले रामनिवास यादव को भाजपा युवा मोर्चा का जिला संयोजक नोएडा महानगर बनाया गया है।
रामनिवास यादव पिछ्ले 12 साल से भाजपा मे कार्य कर रहे हैं। ये पूर्व में भी नोएडा महानगर के संयोजक रह चुके हैं और विभिन्न पदो पर रहकर संगठन को मजबूत करने का कार्य किया हैं और वर्तमान में ये युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य थे और सहारनपुर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, गाज़ियाबाद, रायबरेली, आदि जिलों के प्रभारी के रुप मे कार्य कर चुके हैं।
रामनिवास यादव युवा मोर्चा के विभिन्न कार्यक्रमों में प्रदेश कार्यालय लखनऊ में मानीटरिंग टीम के सदस्य भी रहे हैं। नोएडा महानगर के संयोजक बनने से नोएडा के कार्यकर्ताओं और युवाओं मे खुशी की लहर है।रामनिवास यादव को संयोजक की जिम्मेदारी मिलने पर सांसद डा.महेश शर्मा जी, विधायक पंकज सिंह जी, जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता जी, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश जी व शीर्ष नेत्रत्व का आभार व्यक्त किया ।