अनिल शर्मा, लालढांग
हरिद्वार – हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र स्थित रवासन नदी के पुल पर दो वाहनों के बीच आमने सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि रवासन नदी के पुल पर एक स्कॉर्पियो और वैगनआर कार में आमने सामने की टक्कर हुई है। वैगन सवार हरियाणा निवासी तीन लोग घायल हुए है जबकि स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार मुरादाबाद निवासी चालक को भी चोट आई है। सूचना मिलते ही श्यामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

