बुग्गावाला (हरिद्वार) – मुख्यमंत्री उतराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025″ को साकार करने हेतु एसएसपी अजय सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम मे पुलिस टीम ने आज दबिश देकर अभियुक्त को 05 लीटर अबैध कच्ची शराब तथा भट्टी उपकरण सहित दबोचने में सफलता प्राप्त की।
गिरफ्तारी के आधार पर थाना बुग्गावाला में अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधि0 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानाकारी की जा रही है।
पुलिस टीम का विवरण –
1-उ0नि0 बुद्धिसिह पंवार
2-HC 340 कुलबीरसिहं
3-का0 1029 राजदीप सिंह
4-का0 943 विजयसिहं

