देहरादून – दुनिया में तेजी से बढ़ते कोविड संक्रमण के मद्देनजर देश में भी हर प्रस्थिति का सामना करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। भारत सरकार ने सभी राज्यों को अलर्ट रहने की सलाह दी है। केंद्र सरकार द्वारा तमाम राज्यों को आज कोविड मॉकड्रिल करने को कहा गया था। उत्तराखंड के प्रभारी स्वास्थ सचिव डॉ आर राजेश ने कोरोनेशन अस्पताल पहुंच कर कोराेना की तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के बाद ड्रॉक्टर आर राजेश ने कहा की कोविड से लड़ने के लिए प्रदेश पूर्ण रूप से तैयार है, उन्होंने कहा की किसी भी हालत से निपटने के लिए हम लोग तैयार हैं, वहीं उन्होंने आम लोगों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा की सभी लोग कोविड के एसओपी का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *