हरिद्वार – उत्तराखंड में हुए भर्ती घोटाले को लेकर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बड़ा बयान दिया है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड में माफिया तंत्र सक्रिय हुआ है उसने राज्य के युवाओं के लिए गलत काम किया है इसलिए जहां उनकी जगह है उन्हे वहां पहुंचने का काम राज्य सरकार कर रही है।
आपको बता दे कि पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत गुरुवार को लक्सर स्थित एक निजी वेंकट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए थे, इस कार्यक्रम में बीजेपी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को बीजेपी ज्वाइन कराई थी। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक बार फिर से साफ किया कि उत्तराखंड भर्ती घोटाले के दोषियों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा। राज्य के युवाओं को ठगने के लिए जिन लोगो ने गलत काम किया है, उन्हे उनकी जगह पहुंचाया जाएगा। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यह भी कहा कि भारतीय संविधान में हर अपराध की सजा है। भर्ती घोटाले की जांच कर रही कमेटी की जब रिपोर्ट आएगी तब राज्य सरकार उस पर भी फैसला लेगी।

