हरिद्वार – नव वर्ष व क्रिसमस को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। राजाजी पार्क की सभी रेंजों में 24 घण्टे निरंतर पेट्रोलिंग के आदेश जारी कर दिए गए है। इसके साथ ही गंगा तटीय क्षेत्रों व सघन आबादी वाले इलाकों में वन कर्मियों की तैनाती के साथ ही सभी रेंज अधिकारियों को प्रतिदिन मॉनिटरिंग का आदेश भी दिए गए है।

चीला रेंज में पालतू गजराजों से गस्ती अभियान की हुई शुरुआत

पार्क महकमे मे निर्देश के बाद शुक्रवार को पार्क की चीला रेंज में इस अभियान की शुरुआत की गई। चीला रेन्ज अधिकारी द्वारा पालतू गजराजों के साथ कई टीमो को मुंढाल व घासीराम सेक्शन में गश्त के लिए रवाना किया गया। इसके साथ ही पूरे माह के लिए रुट मैप तैयार कर लिया गया है। वन्ही इस अभियान को लेकर कई अतिरिक्त टीमें बनाई गई है।

“नव वर्ष व क्रिसमस को लेकर रेड अलर्ट घोषित किया गया है, चीला रेंज में आज से पालतू गजराजों द्वारा संवेदनशील स्थानों पर गस्त शुरू कर दी गयी है, इसके साथ ही सभी वन कर्मियों की छुट्टियां भी निरस्त कर दी गयी है, साथ ही बेहतर कम्युनिकेशन को लेकर भी सभी को आवश्यक निर्देश जारी किये गए है। “

शैलेश घिल्डियाल, वनक्षेत्राधिकारी, चीला रेंज राजाजी।

“क्रिसमस और नववर्ष के दौरान पड़ने वाली छुट्टियों के चलते काफ़ी संख्या मे सैलानी राजाजी टाइगर रिजर्व और उसके आस पास बने रिजॉर्ट्स मे घूमने के लिए आते है, इस भीड़ का फायदा उठाते हुए शिकारी भी जंगल मे घुसने की ताक में रहते है, इसी के चलते राजाजी मे रेड अलर्ट जारी किया गया है, साथ ही इस दौरान रेंज अधिकारियो के साथ साथ मेरे द्वारा भी मॉनिटरिंग की जा रही है।”

कहकशा नसीम, डिप्टी डायरेक्टर, राजाजी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *