हरिद्वार – फिल्म आदिपुरुष में रावण का पोस्टर रिलीज होने के बाद फिल्म को लेकर विवाद छिड़ गया है। जिसके बाद हरिद्वार में साधु संतों ने भी फिल्म में रावण और दूसरे पात्रों के लुक को लेकर अपनी आपत्ति जताई है। दरअसल इस फिल्म में रावण की भूमिका अभिनेता सैफ अली खान निभा रहे हैं। हाल ही में जारी हुए रावण के लुक को पारंपरिक लुक से बिल्कुल अलग दिखाया गया है। जिसे सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक बताया जा रहा है।

हरिद्वार में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रवींद्र पुरी और जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय सभापति महंत प्रेम गिरी समेत कई साधु संतों ने इस फिल्म का विरोध किया है। साधु संतों का कहना है कि एक वर्ग के द्वारा हिंदू धर्म और उसकी मान्यताओं को बदलने की कोशिश की जा रही है। यह हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ है। ऐसी फिल्म और फिल्म निर्माताओं का बहिष्कार किया जाना चाहिए।

साधु संतों का ये भी कहना है कि इस तरह की हरकतें ही बॉलीवुड के पतन का कारण बनने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *