हरिद्वार – हरिद्वार जिला पंचायत की दूसरी बैठक आज सम्पन हुई। बैठक के बाद जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी बी सी छिम्मवाल ने कहा की हरिद्वार के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य हो यही उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि, बोर्ड बैठक में करीब 25 करोड़ रुपए बजट के प्रस्ताव मिले है जिनका अनुमोदन हो गया है और जल्द ही क्रियान्वयन भी शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर जिले को पेयजल की समस्या से निजात दिलाई जाएगी और साथ ही सड़क और स्वास्थ्य के क्षेत्र में तेजी से काम किया जाएगा।

