हरिद्वार – हरिद्वार में नंदा गौरा योजना के तहत दिए जाने वाले पैसे लेने के लिए बड़े पैमाने पर गलत आवेदन सामने आया है। सिडकुल थाने में दी गई शिकायत पर 193 आवेदकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीडीओ प्रतीक जैन की जांच में नंदा गौरा योजना में किए गए आवेदनों में फर्जी आय प्रमाण पत्र लगाने का खुलासा हुआ था। विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने संज्ञान लेते हुए ऐसे लोगो के विरुद्ध कारवाही करने के निर्देश दिए थे। मामले में कुछ सीएससी सेंटरों की मिलीभगत की जांच की जा रही है।
वहीं पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हरिद्वार के एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि पुलिस की जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

