हरिद्वार – देश भर में चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह के छठे दिन आज हरिद्वार के नेहरू युवा केन्द्र में डीजीपी उत्तराखण्ड अशोक कुमार, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परीक्षेत्र करण सिंह नगन्याल एवं यातायात निदेशक मुख्तार मोहसिन (आई.जी) ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर अशोक कुमार द्वारा सर्वप्रथम सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत लगाए गए विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण किया गया जिनमें यातायात पुलिस हरिद्वार द्वारा विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए नेत्र, ब्लड़ प्रेशर एवं शुगर जांच हेतु लगाए गए निशुल्क चिकित्सा शिविर, छात्र छात्राओं द्वारा बनाई गई पेंटिग आदि लगाए गए।

कार्यक्रम के दौरान अशोक कुमार ने वहां उपस्थित लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरुक करते हुए कई वाहन चालकों को मेडिकल किट तथा हेलमेट वितरित किए गए। देवभूमि इंटरनेशनल स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स में से सबसे बढ़िया तीन पेंटिंग बनाने वाले छात्रों को इस अवसर पर पुरुस्कृत किया गया। यातायात निदेशालय द्वारा तैयार की गई यातायत कार्ययोजना किताब का विमोचन किया गया। आमजन को यातायात नियमों के प्रति सचेत करने के लिए प्रोफेशनल टीम द्वारा आयोजित नुक्कड़ नाटक भी विशेष आकर्षण का केन्द्र रहे।



