हरिद्वार – लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक निजी टायर फैक्ट्री के पास बीती बुधवार को सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि एक ट्रक चालक ने बाइक सवारों को रौंद दिया जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए और गुस्साई भीड़ ने सड़क जाम कर दिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। पुलिस ने मृतक तीनों लोगों के शव को कब्जे में ले लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक मृतक तीनो लोग लक्सर क्षेत्र के ही निवासी हैं।

