हरिद्वार – निजी कंपनियों की बसे बढ़ाने का विरोध, रोडवेज कर्मियों के मृतक आश्रितों को स्थाई नोकरी देने और संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण करने समेत तमाम मांगो को लेकर शुक्रवार को संयुक्त मोर्चे से जुड़े रोडवेज कर्मचारी हड़ताल पर रहे।

देहरादून रीजन से जुड़ी सभी बस डिपो समेत हरिद्वार डिपो में भी हड़ताल का असर देखने को मिला। हड़ताल के चलते बस स्टैंड पहुंचे यात्रियों को दिनभर भारी दिक्कतें उठानी पड़ी। रोडवेज कर्मियों ने आरोप लगाया कि प्राइवेट कंपनियों की बसें शामिल होने के बाद रोडवेज का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। आने वाले समय में निजी कंपनियां मनमाने ढंग से रोडवेज का संचालन करेंगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 31 जनवरी तक उनकी मांगे नहीं मानी गई तो रात से ही चक्का जाम किया जाएगा और किसी भी प्रदेश की बसों को उत्तराखंड की सीमा में घुसने नहीं दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *