हरिद्वार – हरिद्वार पुलिस ने सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री में डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए चारो आरोपी मूलरूप से यूपी के सहारनपुर के निवासी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा हुआ 35 लाख का सामान, चाकू सरिए भी बरामद किए है। एसएसपी अजय सिंह ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 7 बदमाशों ने सिडकुल स्थित एक बंद पड़ी फैक्ट्री में डकैती डाली थी। इस दौरान उन्होंने फैक्ट्री के चार सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट भी की और करीब चालीस लाख का सामान लूटकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम का गठन किया और पुलिस ने डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों पर पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं। डकैती कांड में शामिल 3 आरोपी फरार चल रहे हैं। एसएसपी ने दावा किया कि जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लापरवाही के आरोप में एसएसपी अजय सिंह ने सिडकुल थाना प्रभारी और नाइट ऑफिसर को लाइन हाजिर कर दिया है। डकैती कांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में रमेश तनवार, एसआई प्रमोद उनियाल, एसएसआई शहजाद अली, एसआई विकास रावत, एसआई बलवंत सिंह, हेड कांस्टेबल सुनील सैनी और सिपाही चंद्रमोहन, सत्येंद्र, गजेंद्र, दीपक दानू, कर्म सिंह राकेश तिवारी, उमेश, नरेंद्र और निलय यादव शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *