रुड़की (हरिद्वार) – रुड़की के ग्राम बेलड़ा में आज हुए पथराव में कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं, मौके पर डीएम व एसएसपी हरिद्वार द्वारा अन्य आला अधिकारियों के साथ मोर्चा संभालते हुए शांत कराया गया। प्राप्त सूचना के आधार पर बताया जा रहा है की 11 जून देर रात्रि को मोटरसाइकिल सवार 30 वर्षीय युवक की मौत बेलड़ा गांव के रास्ते में एक तरफ खड़ी (ट्रैक्टर) ट्रॉली पर टकराने से होने के बाद मृतक के परिजनों ने ट्रैक्टर ट्रॉली के मालिक के खिलाफ धारा 302 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे व विरोध करते हुए राजमार्ग को जाम करने का प्रयास किया गया। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों द्वारा उक्त ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास किया गया एवं मृतक के अंतिम संस्कार की कार्यवाही करने हेतु कहा गया परंतु लगातार उग्र हो रहे ग्रामीणों द्वारा मृतक का अंतिम संस्कार न करते हुए मृतक के शव को वापस गांव लेकर आ गए।

ग्राम बेलडा में खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली के मालिक और मृतक युवक के किसी अन्य जाति के होने के कारण दोनों पक्षों में टकराव की स्थिति होने के कारण आज शाम को अचानक एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के लोगों के घरों पर तोड़फोड़ किया गया जिनको पुलिस बल द्वारा रोकने का प्रयास करने पर इनके द्वारा पुलिस अधिकारियों पर भारी पथराव किया गया। काफी देर तक पथराव होता रहा। जिसमें दो प्रभारी निरीक्षक, एक सब इंस्पेक्टर समेत कई पुलिस एवं महिलाकर्मी घायल हो गए। जिनका इलाज रुड़की के विनय विशाल अस्पताल के साथ-साथ अन्य चिकित्सालय में भी चल रहा है।

मौके से दर्जनों उपद्रवियों को खदेड़ते हुए उनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है साथ ही मृतक के अंतिम संस्कार हेतु आवश्यक व्यवस्था की जा रही है।

डीएम एसएसपी स्वयं आला अधिकारियों के साथ पर्याप्त पुलिस एवं पीएसी बल के साथ मौके पर नजर बनाए हुए हैं।


