हरिद्वार – उत्तराखंड में मैदानी जिलों के बाद अब इस लाइलाज बीमारी ने पहाड़ में भी दस्तक दे दी है। बड़ी संख्या में पहाड़ के लोग इस बीमारी से जूझ रहे हैं। कोरोना महामारी विकराल रूप लेने लगी है। ऐसे में लोगों को सेवा एवं सहयोग की जरूरत है। रोटरी सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों की मदद एवं सेवा कर क्लब का आदर्श स्थापित कर रहे हैं। लोगों की मदद के लिए कई समाजसेवी संगठन इस समय काम कर रहे हैं। सामाजिक संगठन रोटरी क्लब हरिद्वार द्वारा पहाड़ के लोगो के लिए राहत सामग्री और जरूरी दवाइयां और उपकरण भेजे है। ये राहत सामग्री हरिद्वार से लगभग 450 किमी दूर मूनस्यारी ब्लॉक में वितरित की जाएंगी।

इस दौरान रोटरी क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष प्रफुल्ल त्यागी ने बताया कि मुनस्यारी ब्लॉक में चिकित्सा सुविधा ना के बराबर है। वहाँ के निवासियों के अनुरोध पर रोटरी क्लब हरिद्वार द्वारा आवश्यक दवाइयाँ तथा चिकित्सा उपकरण वहाँ भेजे गए है। उन्होंने बताया की इस राहत सामग्री में 35 आक्सीमीटर, 30 थर्मल थर्मामीटर, 20 पीपीई किट, 2000 मास्क और सेनेटाईज़र तथा दवाइयाँ आदि सामान शामिल है। इन सभी सामानों को मूनस्यारी में “माती” नामक महिला स्वयंसहायता समूह के माध्यम से वहाँ के करोना पीड़ितों के उपचार के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। रोटरी क्लब हरिद्वार के पूर्व अध्यक्ष पंकज पाण्ड्य ने कहा कि कोरोना महामारी से भयभीत न होकर सभी सदस्य जनहित में काम करें। जरूरत मंद लोगों के बीच मास्क व सैनिटाइजर बांटने के साथ ऐसे परिवार जिन्हें भोजन नहीं मिल पा रहा है उन लोगों तक भोजन व सामग्री पहुंचाएं। उन्होंने सकारात्मक सोच रखकर सभी से काम करने का आह्वान किया। रोटेरियन पराग सकसेना ने कहा की क्लब द्वारा जरूरत हर सामान उपलब्ध कराए जा रहे हैं और आगे भी यह प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में यह व्यवस्था जारी रहेगी। पराग सकसेना, पंकज पाण्डेय द्वारा हल्द्वानी जा कर संस्था के प्रतिनिधि को प्रदान की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *