मयूर सैनी/सचिन कुमार

हरिद्वार – हरिद्वार में गंगा में नहाने के दौरान डूबे 17 साल के छात्र का अब तक पता नहीं चल पाया है। वहीं डूबकर हुई मौत की आशंका के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है लेकिन अभी तक आयुष पटवाल का पता नहीं लग सका है।

गाजियाबाद से हरिद्वार पहुंचा आयुष का परिवार। आयुष पटवाल के पिता ने बताया कि आयुष उनका अकेला बेटा था उसकी एक बड़ी बहन भी है जो गाजियाबाद में पढ़ती है। आयुष देहरादून में रहकर एनडीए की कोचिंग कर रहा था। आपको बता दें कि शनिवार को हरिद्वार के ओम पुल घाट पर दोस्तों के साथ नहाने पहुंचे आयुष गंगा में डूब गया था। वहीं पुलिस प्रशासन के अधिकारी लोगों से गंगा जी में नहाने के दौरान सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं।

*गंगा जी में नहाते समय श्रद्धालु और यात्री सावधानी बरते*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *