ब्यूरो नैनीताल
हल्द्वानी – उत्तराखंड के हल्द्वानी के आरटीओ कार्यालय में बीते दिनों कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने औचक निरीक्षण किया था। कमिश्नर ने आरटीओ कार्यलय में अनियमितताएं भी पाई थी। इसके साथ ही कार्यालय के बाहर भी कमिश्नर ने शराब की बोतलों एवं गंदगी को देख नाराज़गी ज़ाहिर की थी।
वही अब आरटीओ प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए दीवार से लगी अस्थाई फड़ो को ध्वस्त करने की कार्यवाही की। वही इस कार्यवाही पर आरटीओ हल्द्वानी संदीप सैनी ने कहा कि कार्यालय की दीवार से लगे फड़ो को ध्वस्त कर दिया गया है, उक्त जगह को पार्किंग के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे कार्यालय आने वाले लोगो को परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

