हरिद्वार – केन्द्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के बेहतर स्वास्थ्य के लिए आज उनके समर्थकों ने दुखभंजन महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक और हवन करके पूजा अर्चना की। समर्थकों ने भगवान महादेव से निशंक के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।
गौरतलब है कि निशंक कोविड से संक्रमण होने के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हुए थे, जहां से इलाज़ के बाद ठीक होकर निशक अपने दिल्ली आवास पर आ गए थे, ठीक होने के बाद निशंक दोबारा से केंद्रीय मंत्री और हरिद्वार सांसद की ज़िमेदारी के तहत लोगों के लिए काम करना शुरू कर दिया था। लेकिन कुछ दिन पूर्व निशंक पोस्ट कोविड समस्या की वजह से दोबारा दिल्ली के एम्स में भर्ती हुए हैं, डॉक्टरों की निगरानी में वहां उनका इलाज़ चल रहा है। समर्थकों ने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की कि वह जल्दी स्वस्थ्य होकर घर आएं।



