हरिद्वार – अखिल भारतीय श्रीपंच निर्मोही अनी अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत राजेंद्रदास महाराज ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। प्रैस को जारी बयान में श्रीमहंत राजेंद्रदास महाराज ने कहा कि विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा में कई लोगों की हत्या कर दी गयी है। पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है। तृणमूल कांग्रेस सरकार लोगों की हिफाजत नहीं कर पा रही है। बंगाल में भय का माहौल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कानून व्यवस्था संभालने में नाकाम सिद्ध हो रही हैं। नागरिकों की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। लेकिन तृणमूल कांग्रेस सरकार लोगों को सुरक्षा नही दे पा रही है। ऐसे में राष्ट्रपति शासन लगाकर ही लोगों की सुरक्षा की जा सकती है। पश्चिम बंगाल की स्थिति को देखते हुए राष्ट्रपति को तत्काल राष्ट्रपति शासन लागू करना चाहिए। जिससे हिंसा व उत्पीड़न से लोगों को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *