हरिद्वार – समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल हरिद्वार पहुंचे। हरिद्वार स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर उन्होंने हरिद्वार और पौड़ी जिले के नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की। उन्होंने हरिद्वार महानगर अध्यक्ष रहे सुमित तिवारी को हरिद्वार और सुभाष नेगी को पौड़ी जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इस दौरान शंभू प्रसाद पोखरियाल ने दावा किया कि उत्तराखंड में होने वाले आगामी निकाय चुनावों में समाजवादी पार्टी मजबूती से चुनाव लडेगी और 2024 लोकसभा चुनाव में भी उत्तराखंड की पांचों सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसके साथ ही उन्होंने यूपी में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा रामचरितमानस को लेकर की गई टिप्पणी से किनारा करते हुए कहा कि वो उनका निजी बयान था जिसका पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। साथ ही उत्तराखंड में हुए भर्ती घोटालों को लेकर भी उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधा और कहा कि आने वाले चुनावों में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। वही पार्टी में नई जिम्मेदारी मिलने पर सुमित तिवारी ने पार्टी आलाकमान का आभार व्यक्त किया और कहा कि आगामी निकाय चुनाव से पहले वो पार्टी को मजबूती प्रदान करने का काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *