हरिद्वार – प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने प्रेस को जारी एक बयान मे कहा की यदि 8 जून को भी सरकार ने बाज़ार नही खोले तो 10 जून को वो मुख्यमंत्री आवास पर भूख हड़ताल शुरू कर देंगे। इस दौरान वो भजन कीर्तन करके सरकार को जगाने का प्रयास भी करेंगे।

चौधरी ने कहा की डेढ़ साल से कोरोना के चलते व्यापार पुरी तरह ठप पड़ा हुआ है। व्यापार मण्डल आर्थिक पैकेज, बिजली-पानी व स्कूल फ़ीस माफ़ी की माँग को ले कर धरने-प्रदर्शन कर चुका है, कई जनपदो मे अपने पदाधिकारीयो के साथ नंगे पाव सत्याग्रह भी किए गए, पर सरकार के कान पर ज़ू तक नही रेंग रही है। उलटा जनवरी माह मे उन पर मुकदमा कर दिया। जब नए मुख्यमंत्री के रूप मे तीरथ सिंह रावत आए और उन्होंने व्यापारियों पर दर्ज मुक़दमे वापसी की घोषणा की तो तो लगा था की अब सरकार व्यापारियो के लिए कुछ अच्छा निर्णय लेगी। लेकिन लगता है भाजपा के इशारे पर कुछ स्वयंभू व्यापारी नेता सरकार की चापलूसी करने के चक्कर मे व्यापारी की आवाज़ सरकार तक जाने नही दे रहे है। इस लिए सरकार ने यदि 8 जून को भी बाजार नही खोले तो मुख्यमंत्री आवास पर 10 तारीख़ को भूख हड़ताल करेंगे। यदि तब भी सरकार नहीं जागी तो और बड़ा आन्दोलन का भी निर्णय लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *