हरिद्वार – हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र स्थित हरे राम इंटर कॉलेज के के पास खड़ी बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते बस आग के गोले में तब्दील हो गई मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि बस में विस्फोट होने लगी। जिस जगह पर ये हादसा हुआ उसके थोड़े ही नजदीक हरे राम इंटर कॉलेज स्थित है, इसके आसपास और भी कई बसें खड़ी हुई थी लेकिन गनीमत रहेगी वक्त रहते आग पर काबू पा लिया गया वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि कोविड कर्फ्यू के चलते स्कूल कॉलेज बंद पड़े हुए है और जनहानि इस हादसे में नही हुई है। वही पुलिस द्वारा आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *