सचिन कुमार
दरअसल हरिद्वार के गंगा तटीय क्षेत्रों में प्रतिबंधों के बावजूद अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है। लगातार मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेकर हरिद्वार के डीएम विनय शंकर पांडे के निर्देश पर एसडीएम पूरन सिंह राणा के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने छापेमारी की कार्रवाई की। इस दौरान अवनी, गोमुख और एसएस स्टोन क्रेशर में बुगियों से खनन सामग्री लाई जा रही थी। इन स्टोन क्रेशर के मेन गेट पर सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे थे। पैमाइश में ऑनलाइन पोर्टल में दर्शाई गई खनिज सामग्री और मौके पर पाई गई सामग्री में अंतर होने के कारण तीनों स्टोन क्रेशर को सीज किया गया। परिसर के अंदर ही बड़े-बड़े गड्ढे भी पाए गए। जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एसडीएम पूर्ण सिंह राणा ने तीनों स्टोन क्रेशर को सीज कर दिया। परिसर में पाए गए खनन सामग्री की नाप करके जुर्माना लगाने के लिए एक रिपोर्ट बनाकर हरिद्वार के जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे को भी भेजी गई है।
एसडीएम पूर्ण सिंह राणा ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । तीनों स्टोन क्रेशर को आज सीज कर दिया गया है और आगे भी प्रशासन की यह कार्रवाई जारी रहेगी।

