हरिद्वार – हरिद्वार में हर तरफ हर हर महादेव और बम बम भोले की जयकारों की गूंज हैं। सावन के पहले सोमवार को कनखल स्थित दक्ष मंदिर में सुबह से ही कावड़ियों की लंबी कतारें देखने की मिली। सुबह से ही भगवान भोले पर जलाभिषेक करने वालों की भीड़ उमड़ी।

वहीं सावन के पहले सोमवार को हरिद्वार एसडीएम पूरन सिंह राणा ने परिवार समेत दक्ष मंदिर में भगवान भोले पर जल चढ़ा कर पूजा अर्चना की और प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *